लावा Blaze AMOLED 2 5G: AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ आएगा ये फोन, कीमत 15,000 से कम

LAVA ने हाल ही में अपने आने वाले स्मार्टफोन Blaze AMOLED 2 5G की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिससे इसके लॉन्च को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह फोन जुलाई के अंत में Blaze Dragon 5G के साथ लॉन्च हो सकता है।

डिज़ाइन और कलर

इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन काफी आकर्षक और शानदार है। इसके पिछले हिस्से में एक सपाट पैनल है और ऊपरी हिस्से में एक ब्लैक कलर का रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कंपनी के पोस्ट के अनुसार, यह फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा: फेदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक। फेदर व्हाइट वेरिएंट में मार्बल जैसी बनावट वाली फिनिश दिखाई देती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन अपने सेगमेंट में सबसे पतला होगा।

स्पेसिफिकेशन्स

लावा ने इस फोन के कुछ खास फीचर्स का भी खुलासा किया है जो इस प्रकार है-

डिस्प्ले: इसमें 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

प्रोसेसर: फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 चिपसेट दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz होगी।

रैम और स्टोरेज: यह 6GB LPDDR5 रैम और 6GB वर्चुअल रैम के साथ आएगा, जिसमें 128GB UFS 3.1 स्टोरेज होगी।

कैमरा: पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का सोनी सेंसर और AI सपोर्ट शामिल है।

बैटरी: 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी।

ऑपरेटिंग सिस्टम: यह फोन एंड्रॉयड 15 पर चलेगा, जिसे लावा “प्योर, ऐड-फ्री और ब्लोटवेयर-फ्री” बता रहा है।

कंपनी ने इस फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होने का संकेत दिया है, जिससे यह साफ है कि लावा मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत और बेहतरीन फोन हो सकता है। इसके साथ दी जाने वाली मुफ्त होम सर्विस से ग्राहकों को एक अतिरिक्त सुविधा और विश्वसनीयता का आश्वासन मिलेगा।

Leave a Comment