जॉली एलएलबी 3′ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और यह फिल्म 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली है. यह कोर्टरूम ड्रामा हँसी और सामाजिक संदेश का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन लग रहा है. इस बार जॉली फ्रेंचाइजी में दो जॉली-अक्षय कुमार उर्फ जॉली मिश्रा और अरशद वारसी उर्फ जॉली त्यागी-एक साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं।
दो जॉली, एक कोर्ट और डबल धमाल
ट्रेलर से साफ है कि यह फिल्म दो जॉली वकीलों की टक्कर की कहानी है, जो जज सुंदरलाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) की कोर्ट में एक-दूसरे के सामने खड़े हैं. जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) एक लालची वकील के रूप में दिखते हैं, जो जल्दी पैसा कमाने के लिए एक बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट (गजराज राव) का केस लड़ रहे हैं. दूसरी तरफ, जॉली त्यागी (अरशद वारसी) किसानों के हक के लिए लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर में दोनों के बीच की तीखी बहस, मजेदार डायलॉग्स और कानूनी दांव-पेंच देखने लायक हैं. अक्षय और अरशद की जुगलबंदी फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है. ट्रेलर देखकर लगता है कि दोनों के किरदार न सिर्फ एक-दूसरे से बहस करते हैं, बल्कि खुद को ‘असली जॉली’ साबित करने की होड़ में भी लगे हुए हैं।
कलाकारों की दमदार वापसी और नए चेहरे
सौरभ शुक्ला एक बार फिर अपने जज के शानदार किरदार में लौट रहे हैं और उनकी भूमिका इस बार और भी मजेदार होने वाली है. गजराज राव, जो एक इंडस्ट्रियलिस्ट के किरदार में हैं, और उनकी लड़ाई किसानों से है, कहानी को एक गंभीर मोड़ देती है।
हुमा कुरैशी, अमृता राव, राम कपूर और सीमा बिस्वास जैसे नए कलाकारों की एंट्री कहानी में और भी ड्रामा और रोमांच जोड़ती है. यह देखना दिलचस्प होगा कि ये सभी किरदार कहानी को कैसे आगे बढ़ाते हैं।
क्या है फिल्म का असली मुद्दा?
हालांकि ट्रेलर में कॉमेडी और नोकझोंक भरपूर है, लेकिन फिल्म का मुख्य मुद्दा किसानों और बड़े बिजनेसमैन के बीच की लड़ाई है. ट्रेलर से यह भी पता चलता है कि यह फिल्म सामाजिक मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज में उठाती है. ऐसा लग रहा है कि निर्देशक सुभाष कपूर ने कॉमेडी और सामाजिक संदेश का अच्छा संतुलन बनाया है।
फिल्म की कहानी, निर्देशन और कलाकारों का शानदार प्रदर्शन, इसे साल की सबसे बड़ी हिट बना सकता है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस जोड़ी को ‘डबल धमाल’ बता रहे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि यह फिल्म ‘मास्टरपीस’ साबित होगी. ‘जॉली एलएलबी 3’ एक ऐसी फिल्म है जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. यह फिल्म कॉमेडी, ड्रामा और एक मजबूत कहानी का एक बेहतरीन कॉकटेल पेश करती है, जिसे बड़े पर्दे पर देखना एक मजेदार अनुभव होगा.
‘जॉली एलएलबी 3’ फिल्म के कलाकारों की सूची
- अक्षय कुमार – वकील जगदीशवर “जॉली” मिश्रा
- अरशद वारसी – वकील जगदीश “जॉली” त्यागी
- सौरभ शुक्ला – जज सुंदर लाल त्रिपाठी
- हुमा कुरैशी – पुष्पा पांडे, जॉली मिश्रा की पत्नी
- अमृता राव – संध्या त्यागी, जॉली त्यागी की पत्नी
- अन्नू कपूर – वकील प्रमोद माथुर
- बोमन ईरानी – वकील तेजेंद्र राजपाल
- सीमा बिस्वास – जानकी राजाराम सोलंकी
- संजय मिश्रा – गुरु जी
- गजराज राव – मंत्री हरिभाई खेतान